धुर्वा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपित को दबोचा

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो गांव में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज़ी से कार्रवाई की और

धुर्वा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपित को दबोचा

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो गांव में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज़ी से कार्रवाई की और महज 12 घंटे के भीतर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रात में तब हुई, जब 25 वर्षीय अरशद अंसारी अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। तभी अचानक बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और अरशद पर सीधी फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अरशद मौके पर गिर गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन ने धुर्वा पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। कई टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू हुई। पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है और अन्य शामिल आरोपितों की तलाश की जा रही है।

मृतक के भाई मो. जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था और उसका किसी से भी जमीन विवाद या आपराधिक मामले से कोई लेना-देना नहीं था। परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे किसी पुराने विवाद या व्यक्तिगत रंजिश की आशंका है।

फिलहाल पुलिस घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.