Ranchi : तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8–9 दिसंबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा।
दोनों नेताओं के बीच झारखंड और तेलंगाना के बीच आपसी सहयोग, विकास और संभावित साझेदारियों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे।



