नोबेल की चाह, फीफा का नया अवॉर्ड: ट्रंप बने पहले शांति सम्मान विजेता

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार एक “शांति पुरस्कार” मिल ही गया। विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा (FIFA) ने अपने नए शुरू किए गए ‘फीफा पीस प्राइज’ से राष्ट्रपति ट्रंप को सम्मानित किया है। खास बात यह रही कि मंच पर पुरस्कार

नोबेल की चाह, फीफा का नया अवॉर्ड: ट्रंप बने पहले शांति सम्मान विजेता
Advertisement

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार एक “शांति पुरस्कार” मिल ही गया। विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था फीफा (FIFA) ने अपने नए शुरू किए गए ‘फीफा पीस प्राइज’ से राष्ट्रपति ट्रंप को सम्मानित किया है। खास बात यह रही कि मंच पर पुरस्कार मिलते ही ट्रंप ने खुद ही मेडल उठाकर अपने गले में डाल लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह नया शांति पुरस्कार खेल से इतर वैश्विक शांति और एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है और ट्रंप इसके पहले विजेता बने हैं। कार्यक्रम के दौरान फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने ट्रंप को मेडल, सर्टिफिकेट और एक स्वर्ण ट्रॉफी भी भेंट की। सर्टिफिकेट में ट्रंप के ‘विश्व शांति और वैश्विक सहयोग में योगदान’ की सराहना की गई।

इन्फेंटिनो ने ट्रंप का स्वागत करते हुए कहा, “यह आपके लिए एक सुंदर मेडल है, जिसे आप जहां चाहें पहन सकते हैं।” इसके तुरंत बाद ट्रंप ने मुस्कराते हुए इसे गले में डाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम ने समारोह में मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींचा।

ट्रंप ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप का धन्यवाद किया और फीफा विश्व कप के सह-मेजबान देशों कनाडा और मैक्सिको की भी तारीफ की।

हालांकि, इस अवॉर्ड को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे “नोबेल का सस्ता विकल्प” और “फीफा का सेल्फ गोल” बता रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह पुरस्कार पूरी तरह नया है, इसके चयन मानदंड स्पष्ट नहीं हैं और पहला विजेता खुद फीफा अध्यक्ष द्वारा चुना गया।

गौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार 1901 से दिया जा रहा है और मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला, मलाला यूसुफजई जैसी हस्तियों को मिल चुका है, जबकि फीफा पीस प्राइज 2025 में शुरू हुआ एक नया अवॉर्ड है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.