भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टमः सोम प्रकाश

गंगटोक (सिक्किम)। भारत के जी 20 की अध्यक्षता के तहत नवगठित दो दिवसीय स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप की दूसरी बैठक आज (शुक्रवार) यहां शुरू हो गई। बैठक में जी 20 के सदस्य, आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों, बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों और भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के

Advertisement

गंगटोक (सिक्किम)। भारत के जी 20 की अध्यक्षता के तहत नवगठित दो दिवसीय स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप की दूसरी बैठक आज (शुक्रवार) यहां शुरू हो गई। बैठक में जी 20 के सदस्य, आमंत्रित देशों के प्रतिनिधियों, बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों और भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, स्टार्टअप 20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन गया है। आज भारत में 92 हजार पंजीकृत स्टार्टअप हैं। सिक्किम में उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर में हवाई अड्डों, राष्ट्रीय राजमार्गों और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों के विकास में काफी काम हुआ है। रोजगार सृजन और इनोवेशन में स्टार्टअप की भूमिका महत्वपूर्ण है। सोम प्रकाश ने उम्मीद जताई कि सिक्किम में आयोजित यह स्टार्टअप 20 सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.