शराब प्रेमियों के लिए राहत: झारखंड में बार का समय बढ़ाने की तैयारी

Ranchi : झारखंड में शराब पीने के शौकीनों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के आबकारी विभाग ने बार संचालन समय बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत झारखंड के बार अब देर रात नहीं, बल्कि सुबह

शराब प्रेमियों के लिए राहत: झारखंड में बार का समय बढ़ाने की तैयारी

Ranchi : झारखंड में शराब पीने के शौकीनों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के आबकारी विभाग ने बार संचालन समय बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत झारखंड के बार अब देर रात नहीं, बल्कि सुबह चार बजे तक खुले रह सकेंगे। इससे देर रात तक मनोरंजन करने वाले लोगों को शराब के लिए ठेकों और दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

वर्तमान में झारखंड में बार संचालन का लाइसेंस रात 12 बजे तक ही मान्य है। लेकिन आबकारी विभाग नए वित्तीय वर्ष से इस समयसीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद निर्धारित शर्तों के तहत बार संचालकों को सुबह चार बजे तक शराब परोसने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, इसके लिए बार संचालकों को आबकारी विभाग से अलग और विशेष लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन पर संबंधित बार संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नियमों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान रखा जाएगा। वहीं, गंभीर मामलों में बार का लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। विभाग का उद्देश्य न केवल राजस्व में वृद्धि करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक संतुलन पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन जारी है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि यह व्यवस्था लागू होती है, तो झारखंड देश के उन राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां बार देर रात तक खुले रहने की अनुमति है।

इस फैसले से बार कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि प्रशासन की नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.