मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले आमजन, समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : राज्य की जनता की समस्याओं को सीधे सत्ता के केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए आम नागरिकों

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले आमजन, समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : राज्य की जनता की समस्याओं को सीधे सत्ता के केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए आम नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की।

भेंट के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आमजनों ने जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अभी भी अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को आम जनता तक और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है और विकास व जनकल्याण के कार्यों को और गति दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.