धान अधिप्राप्ति पर भाजपा के आरोप बेबुनियाद, राजनीतिक हताशा: इरफान अंसारी

Ranchi : झारखंड में धान अधिप्राप्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गए पत्र को तथ्यहीन बताते हुए

धान अधिप्राप्ति पर भाजपा के आरोप बेबुनियाद, राजनीतिक हताशा: इरफान अंसारी

Ranchi : झारखंड में धान अधिप्राप्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे गए पत्र को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि यह भाजपा की राजनीतिक हताशा और बौखलाहट का परिणाम है।

मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और किसानों के हित में संचालित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिप्राप्ति शुरू हुए अभी केवल एक दिन ही हुआ है और भाजपा को पहले ही घोटाला नजर आने लगा, जो उसकी घबराहट और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है।

अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में पूरी तरह दिशाहीन और जनाधार से विहीन हो चुकी है, इसलिए वह बिना तथ्यों के आरोप लगाकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल पत्र लिखकर और बयानबाजी कर राजनीति करना भाजपा की आदत बन चुकी है, जिसे अब जनता भली-भांति समझ चुकी है।

मंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस विभाग के मंत्री हैं और लगातार किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है और वे केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धान अधिप्राप्ति की शुरुआत के अवसर पर सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन भाजपा का कोई भी नेता किसानों का मनोबल बढ़ाने के लिए क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा।

अंत में अंसारी ने दोहराया कि हेमंत सोरेन सरकार किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और राज्य में कृषि से जुड़े हर कार्यक्रम को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.