हेमा मालिनी के बैले डांस ने मचाया धमाल

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हेमा की लोकप्रियता आज भी कायम है, क्योंकि उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबको दीवाना बना रखा है। वह आज भी अपनी एक्टिंग की तरह अपने डांस

Advertisement

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हेमा की लोकप्रियता आज भी कायम है, क्योंकि उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबको दीवाना बना रखा है। वह आज भी अपनी एक्टिंग की तरह अपने डांस से दर्शकों को हैरान कर देती हैं। उनके डांस के लाखों दीवाने हैं। 74 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने मुंबई में गंगा नदी पर आधारित बैले डांस का प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया।

दरअसल, मुंबई के एनसीपीए मैदान पर यह भव्य कार्यक्रम हुआ। इस इवेंट में हेमा मालिनी ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने गंगा नदी पर आधारित बैले डांस किया। एक सुंदर सफेद और नीले रंग की पोशाक पहने, वह हवा में तैरती दिखाई दी। उनके डांस को देखकर उनकी बेटी ईशा देओल ने उनकी काफी तारीफ की है।

ईशा ने डांस परफॉर्मेंस के दौरान की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘मैंने अपनी मां का गंगा पर आधारित डांस देखा। प्रस्तुति बहुत ही सुन्दर और शानदार रही। इससे पर्यावरण संरक्षण और नदियों के जीर्णोद्धार का महत्वपूर्ण संदेश मिला है। आपको अगला शो जरूर देखना चाहिए। लव यू मम्मा…।’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.