IPL 2026 ऑक्शन: युवाओं पर पैसों की बारिश, टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

New Delhi : आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी में इस बार पैसों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली। खास बात यह रही कि 19 और 20 साल के युवा खिलाड़ियों ने करोड़ों की बोली पाकर सबको चौंका दिया। कई नए चेहरे पहली बार आईपीएल खेलने

IPL 2026 ऑक्शन: युवाओं पर पैसों की बारिश, टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट
Advertisement

New Delhi : आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी में इस बार पैसों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली। खास बात यह रही कि 19 और 20 साल के युवा खिलाड़ियों ने करोड़ों की बोली पाकर सबको चौंका दिया। कई नए चेहरे पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं और सीधे करोड़पति बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

दूसरे स्थान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना रहे, जिन्हें केकेआर ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं।

राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर कार्तिक शर्मा ने भी इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 30 लाख के बेस प्राइस वाले कार्तिक संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

कार्तिक के साथ प्रशांत वीर भी चर्चा में रहे। उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय ऑलराउंडर प्रशांत को भी सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा। यह दोनों खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में नजर आएंगे।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ में शामिल किया।

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर जॉश इंग्लिस 8.60 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा।

भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स के साथ 7.20 करोड़ में जुड़े, जबकि वेंकटेश अय्यर 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बने।

इस नीलामी ने साफ कर दिया कि आईपीएल 2026 में युवाओं पर फ्रेंचाइजियों का भरोसा पूरी तरह कायम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *