एनआईटी निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दीक्षांत में आने का निमंत्रण

Ranchi : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संस्थान के आगामी 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि

एनआईटी निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दीक्षांत में आने का निमंत्रण

Ranchi : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संस्थान के आगामी 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

एनआईटी निदेशक ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रस्तावित है। साथ ही, मुख्यमंत्री को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की प्रगति से भी अवगत कराया गया।

प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने बताया कि इस अवसर पर लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। यह समारोह संस्थान और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का अवसर होगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण के लिए एनआईटी निदेशक का आभार व्यक्त किया और दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.