सास के पैरों में गिरकर रोया दामाद, पत्नी को भेजने की लगाई गुहार

Uttar Pradesh : अलीगढ़ के महिला थाने के बाहर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक दामाद अपनी सास के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगा। पत्नी को वापस भेजने की गुहार लगाते हुए वह बार-बार कहता रहा— “मां जी, बस एक बार

सास के पैरों में गिरकर रोया दामाद, पत्नी को भेजने की लगाई गुहार
Advertisement

Uttar Pradesh : अलीगढ़ के महिला थाने के बाहर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक दामाद अपनी सास के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगा। पत्नी को वापस भेजने की गुहार लगाते हुए वह बार-बार कहता रहा— “मां जी, बस एक बार पत्नी को भेज दो, अब दोबारा गलती नहीं होगी।” इस भावुक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक मथुरा के राया क्षेत्र का निवासी है और उसकी शादी करीब 9 साल पहले अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र की महिला से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी मायके चली गई और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को महिला थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाया, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। काउंसलिंग खत्म होने के बाद जैसे ही सभी लोग थाने से बाहर आए, दामाद अचानक सड़क पर अपनी सास के पैरों में गिर पड़ा और रोते हुए पत्नी को वापस भेजने की विनती करने लगा।

दामाद का आरोप था कि उसके सास-ससुर उसकी पत्नी को भड़का रहे हैं और जानबूझकर उसका घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा कि वह पत्नी और बच्चों के साथ ही रहना चाहता है, लेकिन मायके वालों के हस्तक्षेप से उसका परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया है।

वहीं, सास इस हरकत से बेहद नाराज नजर आईं। उन्होंने पुलिस की मदद से दामाद को अपने पैरों से हटवाया और वहां से चली गईं। महिला थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों को अगली तारीख दी गई है, लेकिन थाने के बाहर सड़क पर हुए इस घटनाक्रम ने पूरे अलीगढ़ में चर्चा छेड़ दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *