शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री की अपील, राज्यवासियों से बरतने को कहा सावधानी

Ranchi : झारखंड में जारी शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया है, विशेषकर सुबह

शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री की अपील, राज्यवासियों से बरतने को कहा सावधानी
Advertisement

Ranchi : झारखंड में जारी शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया है, विशेषकर सुबह और शाम के समय, जब ठंड का प्रकोप अधिक रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक गर्म कपड़े पहनें और बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। ठंड से बचाव के लिए अलाव या हीटर का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए उन्होंने किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने पर जोर दिया। साथ ही कमरों में उचित वायु संचार (वेंटिलेशन) बनाए रखने की भी अपील की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में खांसी-जुकाम, अत्यधिक कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना या भ्रम जैसी समस्याएं दिखाई दें, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें।

आपात स्थिति में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक 108 एंबुलेंस सेवा, 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन या 1800-345-6540 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्यवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कठिन मौसम में सरकार पूरी तरह सतर्क है और लोगों से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *