रामनगर में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त की धनराशि जारी कर दी। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि जारी करने के अलावा देश के 600 जिलों में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि के आउटलेट्स का शुभारम्भ भी किया। इसमें रामनगर स्थित इफको

Advertisement

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त की धनराशि जारी कर दी। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि जारी करने के अलावा देश के 600 जिलों में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि के आउटलेट्स का शुभारम्भ भी किया। इसमें रामनगर स्थित इफको का प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र भी शामिल है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यहां भी किया गया। रामनगर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के उद्घाटन पर आयोजित विशाल किसान सभा में जनपद के एक हजार से ज्यादा किसानों के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी प्रधानमंत्री को सुना। प्रधानमंत्री ने चुनिंदा किसानों से वर्चुअल संवाद भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक राष्ट्र-एक उर्वरक के तहत भारत यूरिया बैग भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्र से किसानों को मिलने वाले फायदे को बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र के खुल जाने से कृषि आदान एक ही छत के नीचे किसान ले सकेंगे। इसी केंद्र के नीचे ही किसानों को हर सप्ताह सम सामयिक बिंदुओं पर या सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इफ्को के प्रबंधक डॉ आर.के. नायक ने बताया कि रामनगर स्थित केंद्र का उद्देश्य है किसानों को एक छत के नीचे समस्त प्रकार के कृषि आदान, खाद, बीज व दवा इत्यादि के साथ-साथ अनेक प्रकार के किसी यंत्रों का भी आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इसके साथ कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी मिट्टी पानी एवं बीज को जांच करने जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे एटीएम जैसी सुविधाएं किसानों को बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो सके। इस इफ्को के केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। डॉ आर के नायक ने किसानों को पौधों की आवश्यकता का आधा भाग दानेदार योग्य की जगह पर नए-नए यूरिया का प्रयोग करने की सलाह दी। जिससे कि पर्यावरण मैं यूरिया से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके। साथ ही किसानों खेती की लागत में कमी किया जा सके और उत्पादन को बढ़ाया जा सके। सभा में इफको के स्टेट मार्केटिंग मैनेजर अभिमन्यु राय, प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी, संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल डॉ आशुतोष मिश्रा, अपर आयुक्त सहकारिता देवमणि मिश्रा, पीसीएफ के अध्यक्ष बाल्मीकि त्रिपाठी, विकास अधिकारी आदि अफसर मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.