नए साल में रांची को नाइट मार्केट की सौगात, स्टेडियम के बाहर होगी शुरुआत

Ranchi : नए साल की शुरुआत के साथ ही झारखंड की राजधानी रांची को एक खास तोहफा मिलने जा रहा है। रांची नगर निगम की पहल पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर अत्याधुनिक नाइट मार्केट विकसित किया गया है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो

नए साल में रांची को नाइट मार्केट की सौगात, स्टेडियम के बाहर होगी शुरुआत
Advertisement

Ranchi : नए साल की शुरुआत के साथ ही झारखंड की राजधानी रांची को एक खास तोहफा मिलने जा रहा है। रांची नगर निगम की पहल पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर अत्याधुनिक नाइट मार्केट विकसित किया गया है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह नाइट मार्केट पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

नगर निगम ने स्टेडियम के बाहरी हिस्से में एक विशेष प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया है, ताकि नाइट मार्केट एक निर्धारित क्षेत्र में ही संचालित हो सके। इससे यातायात बाधित होने या अव्यवस्था की समस्या नहीं होगी। निगम का उद्देश्य है कि शहरवासी देर शाम तक बिना किसी परेशानी के यहां सपरिवार आकर समय बिता सकें।

नाइट मार्केट का मुख्य आकर्षण फूड स्टॉल होंगे। यहां लोगों को स्ट्रीट फूड, फास्ट फूड के साथ-साथ झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के लिए भी अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे छोटे दुकानदारों, स्थानीय वेंडर्स और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस नाइट मार्केट को विकसित करने में नगर निगम करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इस राशि से प्लेटफॉर्म निर्माण, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था, बिजली और पानी की सुविधा, बैठने के लिए बेंच, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा से जुड़े व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बाजार को पूरी तरह घेराबंदी के साथ तैयार किया गया है, ताकि यह तय सीमा में ही संचालित हो।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि नाइट मार्केट में सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही फूड स्टॉल संचालकों को स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई और हाइजीन पर नियमित निगरानी रखी जाएगी।

नगर निगम का मानना है कि नाइट मार्केट की शुरुआत से रांची की शामें और अधिक जीवंत होंगी। यह स्थान आने वाले समय में शहर की नई पहचान बन सकता है। भविष्य में इस नाइट मार्केट को और विस्तार देने की भी योजना है, जिससे रांची को एक आधुनिक और आकर्षक शहरी स्वरूप मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.