बरकट्ठा में सड़क हादसा: गोरहर थाना के पास युवक की मौत, एक घायल

Barkatha/ Hazaribagh : गोरहर थाना क्षेत्र के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घंघरी निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मुकेश सोरेन (30 वर्ष), पिता रामेश्वर सोरेन के रूप में

बरकट्ठा में सड़क हादसा: गोरहर थाना के पास युवक की मौत, एक घायल

Barkatha/ Hazaribagh : गोरहर थाना क्षेत्र के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घंघरी निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मुकेश सोरेन (30 वर्ष), पिता रामेश्वर सोरेन के रूप में हुई है। घायल युवक साहब राम सोरेन, पिता जीवलाल सोरेन बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश सोरेन अपने दोस्त साहब राम सोरेन के साथ अपाची बाइक (संख्या JH11AW9591) से अपने ससुराल कसीयाटांड, गोरहर गया था। वहां से लौटने के दौरान गोरहर थाना के पास सरिया लदे ट्रेलर (संख्या JH09BD3754) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मुकेश सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद सीपीआई के प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडेय ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनएचएआई को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.