पीरपैंती के ओलापुर पंचायत में अदाणी फाउंडेशन ने 500 कंबल बांटे

पीरपैंती : कड़ाके की ठंड को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन की ओर से पीरपैंती प्रखंड के ओलापुर पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच 500 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग

पीरपैंती के ओलापुर पंचायत में अदाणी फाउंडेशन ने 500 कंबल बांटे

पीरपैंती : कड़ाके की ठंड को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन की ओर से पीरपैंती प्रखंड के ओलापुर पंचायत में जरूरतमंद लोगों के बीच 500 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ओलापुर पंचायत के मुखिया गुलसागर रजक, कई वार्ड सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अदाणी फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इसी क्रम में लगातार विभिन्न पंचायतों में कंबल वितरण किया जा रहा है। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.