मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की मुलाकात, दी नव वर्ष की बधाई

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की मुलाकात, दी नव वर्ष की बधाई

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया और रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

पुलिस अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जैप-2 की कमांडेंट सरोजनी लकड़ा और जैप-7 के कमांडेंट अविनाश कुमार शामिल थे।

इसके अलावा रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह, सीनियर डीसीएम सूची सिंह और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर एमए हक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नए वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों और पदाधिकारियों को अपनी ओर से नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.