झारखंड की छात्राओं को पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपये, सरकार का बड़ा ऐलान

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई में मदद देने के लिए 30

झारखंड की छात्राओं को पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपये, सरकार का बड़ा ऐलान

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई में मदद देने के लिए 30 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। यह सहायता अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत दी जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी कर इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में विश्वविद्यालयों से कहा गया है कि अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को इस छात्रवृत्ति योजना से जोड़ा जाए, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

किन छात्राओं को मिलेगा लाभ

यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं के लिए है, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूलों से पूरी की हो और शैक्षणिक सत्र 2025–26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक (Graduation) या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकन लिया हो।

कितनी मिलेगी राशि

योजना के तहत चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस राशि का उपयोग छात्राएं ट्यूशन फीस, किताबें, हॉस्टल या अन्य शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए कर सकेंगी। यह सहायता पूरे कोर्स की अवधि तक जारी रहेगी, बशर्ते छात्रा योजना की शर्तों को पूरा करती रहे।

शिक्षा में आर्थिक बाधा होगी कम

राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना से गरीब और वंचित परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे न केवल लड़कियों का ड्रॉपआउट रेट कम होगा, बल्कि राज्य में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा।

विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर पात्र छात्राओं की पहचान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ जल्द मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.