NHM भर्ती में गड़बड़ी: 298 संविदा नियुक्तियां रद्द, जांच के आदेश

Ranchi : झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 298 संविदा पदों पर की जा रही बहाली प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग झारखंड ने

NHM भर्ती में गड़बड़ी: 298 संविदा नियुक्तियां रद्द, जांच के आदेश
Advertisement

Ranchi : झारखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में 298 संविदा पदों पर की जा रही बहाली प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग झारखंड ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 20 जून 2025 को जारी विज्ञापन के तहत वरीय अस्पताल प्रबंधक (39 पद), अस्पताल प्रबंधक (201 पद), वित्तीय प्रबंधक (29 पद) और आईटी एग्जीक्यूटिव (29 पद) की संविदा नियुक्ति होनी थी। इन पदों के लिए ₹41,000 से ₹60,000 तक मासिक मानदेय निर्धारित किया गया था।

चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

अभ्यर्थियों की शिकायतों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में कई योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया। अस्पताल प्रबंधक पद की स्क्रूटनी सूची में 29 अभ्यर्थियों को गलत तरीके से बाहर कर दिया गया, जबकि कुछ ऐसे उम्मीदवारों को शामिल किया गया, जो तय योग्यता और अनुभव की शर्तें पूरी नहीं करते थे।

इसके अलावा, 28–29 नवंबर को निर्धारित प्रक्रिया से पहले 31 अक्टूबर को जारी एक पत्र में दस्तावेज दोबारा अपलोड करने के लिए सिर्फ 1–2 नवंबर का समय दिया गया, जबकि 3 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू तय थे। इतनी कम समय-सीमा को लेकर भी पारदर्शिता पर सवाल उठे।

जांच के बाद नई भर्ती प्रक्रिया संभव

मामले की पूरी जानकारी झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को सौंप दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने एचआर सेल से स्पष्टीकरण मांगते हुए विस्तृत जांच का निर्देश दिया था।

सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद नई और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जल्द ही नया विज्ञापन जारी किया जा सकता है। विभागीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.