धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़ पाकिस्तान में छिपा

Dhanbad : झारखंड के धनबाद में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब दुबई में नहीं रह रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, उसने दुबई छोड़कर पाकिस्तान में शरण ले ली है। बताया जा रहा है कि वह

धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई छोड़ पाकिस्तान में छिपा
Advertisement

Dhanbad : झारखंड के धनबाद में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब दुबई में नहीं रह रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, उसने दुबई छोड़कर पाकिस्तान में शरण ले ली है। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में छिपा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर दुबई पुलिस से संपर्क किया था। भारतीय एजेंसियों के बढ़ते दबाव और निगरानी के चलते उसने दुबई से अपना ठिकाना बदल लिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि दुबई में उसके साथ रहने वाले कई लोग अचानक गायब हो गए हैं।

विदेश में बैठकर चला रहा था रंगदारी नेटवर्क

बताया जाता है कि प्रिंस खान देश से बाहर रहकर भी धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था। वह व्यवसायियों और बिल्डरों से रंगदारी वसूलता था और रकम नहीं देने पर अपने गुर्गों के जरिए फायरिंग और धमकी दिलवाता था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसका नेटवर्क धनबाद के अलावा जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और बोकारो जैसे जिलों में सक्रिय है। विदेश से वह मोबाइल ऐप और भरोसेमंद गुर्गों के जरिए पूरे नेटवर्क को संचालित करता रहा है।

एजेंसियां अलर्ट, निगरानी तेज

पाकिस्तान में छिपे होने की सूचना के बाद एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर निगरानी और खुफिया इनपुट बढ़ा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की जाएगी।

प्रिंस खान का दुबई से पाकिस्तान भागना एक बार फिर यह दिखाता है कि सीमापार संगठित अपराध से निपटना कानून-व्यवस्था एजेंसियों के लिए कितनी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.