एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छापने का खुलासा, एक गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली पुलिस ने भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) की फर्जी किताबें छापने के खुलासे के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने आज (बुधवार) सुबह दी। उन्होंने

Advertisement

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली पुलिस ने भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) की फर्जी किताबें छापने के खुलासे के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने आज (बुधवार) सुबह दी।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में एक शिकायत दर्ज की गई थी। जांच में इस फर्जीवाड़ा से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक नफीस नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को एनसीईआरटी की दिल्ली से आई टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही फैक्टरी (प्रिंटिंग प्रेस) में छापा मारा था। इस दौरान यहां छापी गईं एनसीईआरटी की हजारों फर्जी किताबें मिलीं। यह किताबें ट्रक में लोड थीं। ट्रक को किसी दूसरे शहर भेजा जाना था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.