झारखंड में गर्मी से पहले सभी खराब चापाकल होंगे दुरुस्त, टोल-फ्री नंबर जारी

Ranchi : गर्मी शुरू होने से पहले राज्यभर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा को बताया कि बीते दो महीनों में 16,061 खराब चापाकलों की मरम्मति कराई जा

झारखंड में गर्मी से पहले सभी खराब चापाकल होंगे दुरुस्त, टोल-फ्री नंबर जारी
Advertisement

Ranchi : गर्मी शुरू होने से पहले राज्यभर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा को बताया कि बीते दो महीनों में 16,061 खराब चापाकलों की मरम्मति कराई जा चुकी है और शेष सभी को भी गर्मी से पहले ठीक करा लिया जाएगा।

विधायक उदय शंकर सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि चापाकल संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी की गई है। कहीं भी समस्या मिलने पर विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी गर्मी की आहट के बीच चापाकलों की स्थिति पर चिंता जताई।

देवघर शहरी जलापूर्ति परियोजना को 31 मार्च तक विस्तार

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि पुनासी जलाशय से देवघर शहर तक जलापूर्ति परियोजना को 31 मार्च तक औपबंधिक अवधि विस्तार दिया गया है। वन विभाग से आवश्यक स्वीकृतियों में देरी के कारण परियोजना प्रभावित हुई थी, जिसे दिसंबर 2025 में स्टेज-वन क्लियरेंस मिलने के बाद आगे बढ़ाया गया।

मोटरयान निरीक्षक के 21 नए पद सृजित

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि पूर्व में भेजी गई अधियाचना के तहत 40 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा 21 नए मोटरयान निरीक्षक पद सृजित कर उनकी अधियाचना भी भेज दी गई है। यह जानकारी विधायक चंद्रदेव महतो के प्रश्न के उत्तर में दी गई।

 

सरकार ने भरोसा दिलाया कि पेयजल आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम समय पर पूरे किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *