जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन

Jamshedpur : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राजधानी रांची से जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका

जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन

Jamshedpur : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राजधानी रांची से जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कदमा में जगन्नाथ मंदिर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन

राष्ट्रपति मुर्मू का पहला कार्यक्रम कदमा स्थित अनिल सुर पथ में प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ मंदिर एवं स्पिरिचुअल सेंटर के निर्माण स्थल पर आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पुरी धाम से आए विद्वान पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया।

पूजा के दौरान राष्ट्रपति पूर्ण श्रद्धा और तन्मयता के साथ उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल समाज में सांस्कृतिक एकता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

आरएसबी समूह की पहल की सराहना

राष्ट्रपति ने इस पहल के लिए आरएसबी समूह के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस.के. बेहरा और उनकी टीम की प्रशंसा की। एस.के. बेहरा ने स्वागत भाषण में कहा कि यह स्पिरिचुअल सेंटर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत की उपस्थिति

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी तथा टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों की भी बड़ी भागीदारी रही।

टाटा मणिपाल कॉलेज में शैक्षणिक कार्यक्रम में भागीदारी

भूमि पूजन के बाद राष्ट्रपति का अगला कार्यक्रम टाटा मणिपाल कॉलेज में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरे शहर में उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति अपराह्न लगभग 3:50 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी। उनके आगमन को लेकर जमशेदपुर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.