देवरी: 08 मार्च 2026, रविवार को सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति, थाना मोड़ देवरी की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूजा समिति के सभी सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय दुकानदार भाइयों की मौजूदगी में इस वर्ष के चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कलश स्थापना से 12 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति ने सुरक्षा, शांति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए पूर्व में गठित पूजा कमिटी को पुनर्गठित किया और उन्हें आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान मंदिर के सामने वाले गेट की मरम्मत, मंदिर की डेटिंग-पेंटिंग का कार्य समय पर पूरा करने, सदस्यता शुल्क और चंदा रसीद वितरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। समिति ने सुनिश्चित किया कि पूजा महोत्सव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रभावशाली और व्यवस्थित होगा।
बैठक की अध्यक्षता श्री फुलचंद हाजरा ने की, जबकि संचालन सचिव सुखदेव हाजरा ने किया। बैठक में कोषाध्यक्ष श्री बैकुंठ चौधरी, पुजारी मुकेश चौधरी, विजय हाजरा, उमेश कुमार, राजकुमार राम, टुकलाल हाजरा, रामकिशुन हाजरा, शोभन हाजरा, रामदेव बाबा, गणपत हाजरा, संतोषी राणा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूजा समिति ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी बैठक 15 मार्च 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन की अंतिम तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। समिति का उद्देश्य है कि इस महापर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाए।
सचिव सुखदेव हाजरा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समुदाय के सभी वर्गों को जोड़ने वाला महापर्व है।



