बांकीपुर उपचुनाव पर नीतीश कुमार ने ली समीक्षा बैठक, श्रवण कुमार से लिया फीडबैक

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

बांकीपुर उपचुनाव पर नीतीश कुमार ने ली समीक्षा बैठक, श्रवण कुमार से लिया फीडबैक
Advertisement

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर वरिष्ठ मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार से उपचुनाव को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया।

बैठक के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी मौजूद रहे। चुनाव प्रचार की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रचार के अंतिम दिन बड़ी संख्या में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए 30 जुलाई को अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

नीतीश कुमार से मुलाकात करने वालों में विधायक हेमनारायण साह, इन्द्रदेव पटेल, विनय कुमार चौधरी, सिवान जिला जदयू अध्यक्ष जिशु सिंह तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकप्रकाश सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.