रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में एक अप्रैल से बदलाव हो गया। विद्यालय प्रात: 6.45 बजे से एक बजे तक चलेगा। एक से दो बजे तक खेलकूद का निर्देश दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने गर्मी के कारण दोपहर में खेलकूद कराने का निर्णय वापस लेने का आग्रह किया है। शिक्षा सचिव ने इसमें बदलाव का आश्वासन दिया है। सुबह स्कूल खोलने को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री को पिछले दिनों पत्र भी लिखा था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




