जकात वितरण के दौरान भगदड़, 12 की मौत

कराची (पाकिस्तान)। कराची के सिंध इंडस्ट्रियल ऐंड ट्रेडिंग एस्टेट इलाके में एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवारों में कल (शुक्रवार) जकात बांटने के दौरान मची भगदड़ में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। डीआईजी इरफान अली बलोच ने

Advertisement

कराची (पाकिस्तान)। कराची के सिंध इंडस्ट्रियल ऐंड ट्रेडिंग एस्टेट इलाके में एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवारों में कल (शुक्रवार) जकात बांटने के दौरान मची भगदड़ में तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। डीआईजी इरफान अली बलोच ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में ज्यादातर 40 से 50 साल की उम्र की महिलाएं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिदा हुसैन जनवारी ने कहा कि एफके डाइंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के परिवारों को जकात बांटने के लिए बुलाया था। जकात लेने के लिए पुरुषों के साथ करीब 400 महिलाएं पहुंच गईं। भीड़ के डर से कंपनी के कर्मचारियों ने दरवाजे बंद कर लिए। इससे भगदड़ मच गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *