वंदे भारत में खराब खाने पर सख्त कार्रवाई, IRCTC पर जुर्माना, कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट रद्द

New Delhi : Indian Railways ने यात्रियों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पटना-टाटानगर Vande Bharat Express में मिली शिकायत के बाद IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि संबंधित कैटरिंग कंपनी पर 50

वंदे भारत में खराब खाने पर सख्त कार्रवाई, IRCTC पर जुर्माना, कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट रद्द

New Delhi : Indian Railways ने यात्रियों को खराब गुणवत्ता का भोजन परोसने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पटना-टाटानगर Vande Bharat Express में मिली शिकायत के बाद IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि संबंधित कैटरिंग कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए।

जांच में पाया गया कि यात्रियों को परोसा गया भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

रेलवे बोर्ड के आदेश पर कुल 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और कैटरिंग कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया गया। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि IRCTC के माध्यम से रोजाना लाखों यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इतने बड़े स्तर पर सेवाएं देने के बावजूद गुणवत्ता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन रेलवे इस पर लगातार निगरानी रखता है।

रेलवे ने यह भी कहा है कि भविष्य में सभी ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और ऑडिट किए जाएंगे। यदि कहीं भी मानकों से समझौता पाया गया, तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.