कोडरमा में हाथी का आतंक, दो लोगों को कुचलकर मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Koderma : जिले में एक बार फिर जंगली Elephant का आतंक बढ़ गया है। इस बार हाथियों की गतिविधि शहरी क्षेत्र तक पहुंच गई है। बुधवार देर रात एक हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में एक

Elephant terror in Ramgarh: Four people trampled to death in one day
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Koderma : जिले में एक बार फिर जंगली Elephant का आतंक बढ़ गया है। इस बार हाथियों की गतिविधि शहरी क्षेत्र तक पहुंच गई है। बुधवार देर रात एक हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष को कुचलकर मार डाला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मरियमपुर इलाके में देर रात एक हाथी देखा गया, जो बिरहोर टोला में घुस गया। वहां उसने 55 वर्षीय मुनिया बिरहोरिन को कुचलकर मार डाला। इसके अलावा आरती बिरहोरिन नाम की एक महिला को घायल कर दिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को गांव से भगाया, लेकिन भागते हुए वह बोनाकाली महिला कॉलेज की ओर पहुंच गया। वहां उसने 40 वर्षीय बलेश्वर सोरेन को भी कुचलकर मार डाला। इसके बाद हाथी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की ओर गया और वहां मुख्य गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मरियमपुर और बोनाकाली इलाके में हाथी के घुसने से लोगों में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों को दूर खदेड़ने में सफल नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में तीन हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिनमें से एक अब भी पास के जंगल में छिपा हुआ है।

वहीं, बागीटांड के पास Koderma Valley के जंगलों में भी हाथियों के झुंड के देखे जाने की सूचना है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के पास हाथियों से निपटने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने केवल टॉर्च की मदद से हाथियों को भगाने की कोशिश की, जो नाकाफी साबित हुई।

फिलहाल हाथी आसपास के जंगलों में मौजूद हैं और कभी भी दोबारा हमला कर सकते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.