फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, ₹50 लाख से ज्यादा का नुकसान

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा स्थित अंबाकोला रोड पर मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह गोदाम स्थानीय निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है। स्थानीय

फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, ₹50 लाख से ज्यादा का नुकसान
Advertisement

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा स्थित अंबाकोला रोड पर मंगलवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह गोदाम स्थानीय निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनाई दी और अचानक तेज रोशनी दिखाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि गोदाम में आग तेजी से फैल चुकी थी। तुरंत इसकी सूचना गोदाम मालिक और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गोदाम में रखे लकड़ी के फर्नीचर के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने में करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

गोदाम मालिक के अनुसार अंदर लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे की अलमारी, फ्रिज, कूलर समेत कई महंगे सामान रखे थे, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस हादसे में करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि गोदाम के ऊपर से 11,000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजर रहा है, जिसकी शिकायत पहले भी बिजली विभाग से की गई थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे इस तरह की घटना होने की आशंका पहले से बनी हुई थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *