बकरी चराने के विवाद में औरैया में खूनी संघर्ष, 15 घायल

Uttar Pradesh : औरैया जिले में बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। अयाना थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा और फरिहा गांव के बीच शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस के

बकरी चराने के विवाद में औरैया में खूनी संघर्ष, 15 घायल
Advertisement

Uttar Pradesh : औरैया जिले में बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। अयाना थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा और फरिहा गांव के बीच शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब बकरियों का झुंड एक खेत में घुस गया और खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी निहाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

फरिहा गांव के मोहित सेंगर ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग बकरियां लेकर उसके खेत में घुस गए थे। विरोध करने पर उस पर और अन्य लोगों पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष से दीप्ती ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि खेत में मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उसे बचाने आए उसके परिजन भी हमले में घायल हो गए।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.