आज से दूसरा बच्चा बेटी होने पर सरकार देगी छह हजार रूपए

मुरादाबाद । कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आज एक अप्रैल से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अगर किसी महिला के दूसरी बार मां बनने पर लड़की पैदा होती है तो उसे सरकार

Advertisement

मुरादाबाद । कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आज एक अप्रैल से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अगर किसी महिला के दूसरी बार मां बनने पर लड़की पैदा होती है तो उसे सरकार की ओर से छह हजार रूपए की धनराशि दी जाएगी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि महिला के पहले से एक बच्चा है और वह दूसरी बार लड़की को जन्म देती है तो बच्ची के पंजीकरण कराने व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत फार्म भरने के बाद मां के बैंक खाते में सरकार छह हजार रूपए दो किश्तों में भेजेगी। इसके लिए सबसे पहले बच्ची का जन्म पंजीकरण कराना होगा। पहली किश्त में दो हजार रूपए दिए जाएंगे। साढ़े तीन माह का टीकाकरण पूरा होने के बाद चार हजार रूपए की दूसरी किश्त दी जाएगी। दूसरी बच्ची के जन्म के बाद इसका लाभ लेने के लिए नजदीकी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करके फार्म भर सकती हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पहला बच्चा लड़का है या लड़की।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक इरशाद अहमद ने बताया कि इस योजना के लिए केन्द्र सरकार की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वेबसाइट पर भी अलग से कॉलम बना दिया गया है। शनिवार से इस पर काम शुरू हो जाएगा। 2017 से अभी तक केवल पहली बार मां बनने पर ही इस योजना के तहत रूपए दिए जाते थे, लेकिन अब दूसरी बार मां बनने व लड़की पैदा होने पर एक बार फिर से महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हो जाएंगी। जिले में योजना के तहत 2017 से अभी तक 85 हजार लाभार्थियों को 39 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *