खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग पर सड़क पर उतरे छात्र

दुमका। खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग पर सिदो कान्हू मुर्मु विश्वविद्यालय छात्र समन्वय समिति का संथाल परगना प्रमंडल बंद सफल रहा। बंद का दुमका सहित पूरे प्रमंडल में बंद का व्यापक असर देखा गया है। दुमका की सड़कों पर सुबह से ही

Advertisement

दुमका। खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग पर सिदो कान्हू मुर्मु विश्वविद्यालय छात्र समन्वय समिति का संथाल परगना प्रमंडल बंद सफल रहा। बंद का दुमका सहित पूरे प्रमंडल में बंद का व्यापक असर देखा गया है।

दुमका की सड़कों पर सुबह से ही काफी संख्या में छात्र उतर कर आवागमन को पूरी तरह बाधित किए हुए हैं। विभिन्न चौक चौराहों पर छात्रों की टोली सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है। साथ ही खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति लागू करने की मांग हो रही है। शहर के बाजार, सब्जी मार्केट और बस स्टैंड पूरी तरह बंद हैं।

छात्रों का आरोप है कि राज्य बने 22 वर्ष से ज्यादा बीत गए लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने स्पष्ट स्थानीय और नियोजन नीति लागू नहीं की है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र पढ़ाई करते-करते बूढ़े हो जा रहे हैं लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही है। यह सामाजिक ताना छात्रों को सुनना पड़ रहा है। आने वाली पीढ़ी को भी यह ताना नहीं सुनना पड़े, इसलिए छात्र सड़कों पर है और सरकार को चेतावनी भी दे रहे।

छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में काला बिल्ला दिखा विरोध जताया जायेगा। इसके बाद भी नियोजन नीति रद्द नहीं होने और 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति नहीं लागू होने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी करेंगे।

एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि बंद से इमरजेंसी सेवा दूर रही। एम्बुलेंस आदि वाहनों को रास्ता दिया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *