बिहार के सासाराम में बम विस्फोट

पटना। बिहार के सासाराम में आज (सोमवार) तड़के नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला मुहल्ले में छेदीलाल की गली में हुए बम विस्फोट से लोग दहशत में हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट के निशान एक दीवार पर साफ दिख रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता काफी

Advertisement

पटना। बिहार के सासाराम में आज (सोमवार) तड़के नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला मुहल्ले में छेदीलाल की गली में हुए बम विस्फोट से लोग दहशत में हैं।

पुलिस के मुताबिक विस्फोट के निशान एक दीवार पर साफ दिख रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता काफी कम थी। जबकि स्थानीय नागरिकों ने दावा किया है कि आवाज इतनी तेज थी कि महिलाएं और बच्चे सहम गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि यह सुतली बम था। पूरी गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। रामनवमी जुलूस के बाद दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के बाद हुए उपद्रव के बाद तीसरे दिन रविवार को भी प्रभावित इलाकों में दुकानें बंद रहीं। इंटरनेट सेवा भी बाधित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *