मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर जायेंगे। वे टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट ब्रेकिंग सेरेमनी प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। डीसी और एसएसपी उनके दौरे को लेकर की गई तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टिनप्लेट कंपनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के

Advertisement

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर जायेंगे। वे टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट ब्रेकिंग सेरेमनी प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। डीसी और एसएसपी उनके दौरे को लेकर की गई तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टिनप्लेट कंपनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। वहीं उनके आगमन को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हवाई मार्ग से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो सड़क मार्ग से होते हुए टिनप्लेट कंपनी जाएंगे, जहां कार्यक्रम होना है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर के सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर टिनप्लेट कंपनी तक पड़ने वाले सभी प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं हेमंत सोरेन जिन-जिन मार्गों से गुजरेंगे, उन मार्गों का जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री टिनप्लेट कंपनी के तीसरे प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसमें कंपनी लगभग 15सौ करोड़ रुपए निवेश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *