- श्राद्ध कर्म हेतु चावल और रिफाइन तेल देकर बढ़ाया मदद का हाथ, सामाजिक सरोकार की दिखी अनूठी तस्वीर
Ranchi : हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत में मानवता और सामाजिक सरोकार की भावुक तस्वीर देखने को मिली। मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने ग्राम बहेरा 45 कांटा निवासी अनिल हेंब्रोम के पिता प्रभु मांझी के निधन के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की।
इस दौरान मुखिया देवकी महतो ने परिवार के दुख में सहभागी बनते हुए श्राद्ध कर्म के लिए सहयोग स्वरूप चावल एवं रिफाइन तेल प्रदान किया। उनके इस मानवीय सहयोग से परिजनों को कठिन समय में संबल मिला। ग्रामीणों ने भी मुखिया के इस सामाजिक दायित्व और संवेदनशील पहल की सराहना की।
मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि वीरसा टुडू, प्रवीण कुमार एवं मोहन मांझी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र में मुखिया देवकी महतो की इस पहल को सेवा, संवेदना और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है।



