कोकदोरो में खेल क्रांति की शुरुआत : स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास, युवाओं में उत्साह की लहर

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ Ranchi: कांके प्रखंड अंतर्गत कोकदोरो खेल मैदान में गुरुवार को बहुप्रतीक्षित स्टेडियम निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने

Advertisement
  • खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

Ranchi: कांके प्रखंड अंतर्गत कोकदोरो खेल मैदान में गुरुवार को बहुप्रतीक्षित स्टेडियम निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।

शिलान्यास समारोह में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अंजय बैठा, कोकदोरो मुखिया उज्ज्वल पहान, मस्जिद-ए-अली (रजी.) के सदर ईदुल अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, जमील अख्तर, अशोक महतो, संवेदक रेयाजुल अंसारी तथा हाजी नेयाज अंसारी ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्टेडियम निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोकदोरो खेल मैदान क्षेत्रीय खिलाड़ियों की पहचान बनेगा।

समारोह के दौरान अरविंद राम, मशीउद्दीन अंसारी, मेराज अंसारी, उमर फारूक, अर्जुन मुंडा, रकीब अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों के उत्साह और सहभागिता ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.