महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम तेज, उद्यमिता की राह पर बढ़े कदम

मुकेश रंजन Ranchi: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला उद्यमिता त्वरण कार्यक्रम (RAMP) के अंतर्गत महिला कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में

Advertisement

मुकेश रंजन 

Ranchi: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला उद्यमिता त्वरण कार्यक्रम (RAMP) के अंतर्गत महिला कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान बनाकर समाज और देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक कुमार राव ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं एफटीसी कृष्ण लोहरा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मीरा कुमारी, सीनियर क्लस्टर मैनेजर प्रभा शंकर सिंह, मोहम्मद हसीब अंसारी, पिठौरिया पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप तथा इचापिड़ी पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी ने महिलाओं को समूह आधारित उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रोजगारोन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देने, महिलाओं को नए स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा सामूहिक उद्यमों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष चर्चा हुई। बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.