Koderma : कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झरनाकुंड धाम से तिलैया बस्ती तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही झरनाकुंड धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में संवेदक राजकुमार यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष (उत्तरी) इंद्रदेव वर्णवाल, महामंत्री पप्पू कुमार भदानी, अंकित गुप्ता, सौरभ कुमार वर्णवाल, मीडिया प्रभारी राणा प्रताप, शंकर मोदी, रवि गुप्ता, अशोक वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष (दक्षिणी) नवीन चौधरी, महेश यादव, राजा यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



