यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई वोल्वो बस, चार यात्रियों की मौत, 19 घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से नोएडा जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई वोल्वो बस, चार यात्रियों की मौत, 19 घायल
Advertisement

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से नोएडा जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार वोल्वो बस अचानक आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश अपनी सीटों पर सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *