New Delhi : आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं।
कीमत में कटौती के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी।
हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने दाम पर ही रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।
सरकार के इस फैसले से होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की लागत घटने से उनके परिचालन खर्च में कमी आएगी।



