Khunti : जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में देवर और भाभी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान सागर पाहन और रंदाय टूटी के रूप में हुई है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के बीच दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले परिवार में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था और हाल ही में घर लौटा था। इसके बाद परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावित कारण को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत जांच कर रही है।



