Ranchi : मोरहाबादी में लालपुर थाना के चालक को थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के समीप पार्क प्राइम होटल के पास वाहन जांच के दौरान एक थार चालक ने लालपुर थाना की गश्ती टीम के चालक को कथित रूप से कुचलने का प्रयास किया था।
इस घटना में पुलिस चालक राजेश सिंह घायल हो गए थे। उनके सिर और पैर में चोटें आई थीं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजेश सिंह को आराम करने की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।



