एक करोड़ के इनामी आकाश की तलाश में दलमा जंगल में सुरक्षाबलों का मेगा ऑपरेशन

Jamshedpur : सारंडा के बाद अब पूर्वी सिंहभूम का दलमा जंगल माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के बड़े अभियान का केंद्र बन गया है। खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस संयुक्त अभियान में कोबरा (CoBRA) और झारखंड जगुआर के 300 से अधिक जवान

एक करोड़ के इनामी आकाश की तलाश में दलमा जंगल में सुरक्षाबलों का मेगा ऑपरेशन
Advertisement

Jamshedpur : सारंडा के बाद अब पूर्वी सिंहभूम का दलमा जंगल माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के बड़े अभियान का केंद्र बन गया है। खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस संयुक्त अभियान में कोबरा (CoBRA) और झारखंड जगुआर के 300 से अधिक जवान एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश और 15 लाख रुपये के इनामी रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन की तलाश में सघन अभियान चला रहे हैं।

शुक्रवार तड़के शुरू हुए अभियान के तहत दलमा के घने जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल जंगल से जुड़े सभी संभावित रास्तों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। साथ ही झारखंड–पश्चिम बंगाल सीमा से सटे इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

सारंडा में दबाव बढ़ने के बाद दलमा में शरण की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में लगातार चलाए गए अभियानों, विशेषकर ऑपरेशन मेधाबुरु, से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हालिया मुठभेड़ों में एक करोड़ रुपये के इनामी अनल दा समेत कई बड़े माओवादी मारे जा चुके हैं।

इसी के बाद मिली खुफिया जानकारी के आधार पर आशंका जताई गई है कि असीम मंडल उर्फ आकाश और रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन ने दलमा के जंगलों में शरण ले रखी है। दोनों के बोड़ाम, पटमदा और सरायकेला-खरसावां से जुड़े सीमावर्ती जंगलों में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।

दलमा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर संयुक्त अभियान

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि दलमा क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर संयुक्त एंटी-माओवादी अभियान चलाया जा रहा है। पहाड़ी और घने जंगलों वाले इस इलाके को लंबे समय से माओवादियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में देखा जाता रहा है। अभियान में शामिल जवान संभावित ठिकानों और आवाजाही के मार्गों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

सुरक्षाबलों का मानना है कि यदि अभियान के दौरान आकाश और सचिन को गिरफ्तार करने या मुठभेड़ में निष्क्रिय करने में सफलता मिलती है, तो पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।

माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील

पुलिस ने माओवादियों से हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान यदि कोई सशस्त्र प्रतिरोध करता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *