आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Palamu : जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत माड़न पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि

आकाशीय बिजली का कहर: पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Palamu : जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत माड़न पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मृतकों की पहचान बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र दिलीप यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान अनीता देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बालमुकुंद यादव अपने पुत्र दिलीप यादव के साथ मंगलवार शाम तेतराई गए थे। देर रात दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को अस्पताल भेजा। बाद में पांकी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी बीच, पुरुषोत्तमपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने की एक अन्य घटना में अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.