राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हजारीबाग में 182 संविदा पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now 37 श्रेणियों में निकली वैकेंसी, स्टाफ नर्स के 46 और एएनएम के 28 पद; लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू से होगा चयन Hazaribag : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हजारीबाग में 182 संविदा पदों पर भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • 37 श्रेणियों में निकली वैकेंसी, स्टाफ नर्स के 46 और एएनएम के 28 पद; लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू से होगा चयन

Hazaribag : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत संविदा एवं बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थियों से एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, काउंसलर, ब्लॉक डाटा मैनेजर, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑक्सीजन ऑपरेटर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सहित कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 182 संविदा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

37 श्रेणियों में होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत 37 विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, ब्लॉक डाटा मैनेजर, ऑक्सीजन ऑपरेटर, काउंसलर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता (Psychiatric Social Worker), अकाउंटेंट, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबी-एचवी, हॉस्पिटल अटेंडेंट, सैनिटरी अटेंडेंट सहित अन्य पद शामिल हैं।

इनमें सबसे अधिक 46 पद स्टाफ नर्स तथा 28 पद एएनएम के हैं। नियुक्तियां एसएनसीयू (SNCU), एनयूएचएम (NUHM), आरबीएसके (RBSK), एनसीडी क्लीनिक, एनटीईपी (NTEP) समेत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न योजनाओं के तहत की जाएंगी।

30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

ऐसे होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी पात्रता तथा पद की आवश्यकता के अनुसार लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) जिला स्वास्थ्य समिति की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस: ₹300
  • एससी, एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थी: ₹200

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन निर्धारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा

  • अनारक्षित वर्ग: अधिकतम 35 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग: 37 वर्ष
  • अनारक्षित एवं पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थी: 38 वर्ष
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति: 40 वर्ष

दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।

एक वर्ष के लिए होगी संविदा नियुक्ति

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के संविदा आधार पर की जाएगी। संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध का नवीनीकरण किया जा सकता है। नियुक्त अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा, हालांकि इससे नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, क्षय रोग नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन तथा शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.