झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, JFDCL-SRFTI के बीच हुआ MoU

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : झारखंड में फिल्म निर्माण और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JFDCL) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के

झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, JFDCL-SRFTI के बीच हुआ MoU
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : झारखंड में फिल्म निर्माण और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JFDCL) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में इस साझेदारी की औपचारिक शुरुआत हुई।

झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, JFDCL-SRFTI के बीच हुआ MoU
झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, JFDCL-SRFTI के बीच हुआ MoU

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं, विशेषकर मास मीडिया और सिनेमा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसके तहत प्रस्तावित झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) के शुरुआती चरण में शॉर्ट-ड्यूरेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे।

झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, JFDCL-SRFTI के बीच हुआ MoU
झारखंड में फिल्म और मीडिया शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, JFDCL-SRFTI के बीच हुआ MoU

इन पाठ्यक्रमों में साउंड डिजाइनिंग, फिल्म एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं के लिए पारंपरिक सिनेमा के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे।

झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं का धनी राज्य है और यहां फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संथाली फिल्म ‘आंगेन’ का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के कलाकारों को उचित प्रशिक्षण और मंच मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में ‘दिल बेचारा’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी चर्चित फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। राज्य के प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधन फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल हैं।

कला और रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में करियर केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं है। फिल्म, मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि JFTI राज्य के युवाओं को नई तकनीक, आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराएगा।

फिल्मकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले झारखंड के फिल्मकारों को सम्मानित किया गया। इनमें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बीजू टोप्पो, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रविराज मुर्मू (फिल्म आंगेन), फिल्मकार अनुज कुमार तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरंजन कुजूर शामिल रहे।

समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, SRFTI के कुलपति समीरन दत्ता, डीन सुकांते मजूमदार सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.