Jamshedpur : शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लेक के गहरे पानी में डूबने से महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान समीर और सक्षम के रूप में हुई है। दोनों एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस हादसे के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है। साथ ही शहर के चिकित्सा जगत में भी घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।


