नवलशाही थाना के पास हाथियों का उत्पात, बैरिकेडिंग तोड़कर थाना में घुसने का किया प्रयास

डोमचांच (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने अफरा-तफरी मचा दी। हाथियों का झुंड कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर थाना भवन के समीप पहुंच गया और वहां लगी बैरिकेडिंग को तोड़-फोड़ डाला। जानकारी के अनुसार बीती रात अचानक हाथियों का झुंड सड़क

Advertisement

डोमचांच (कोडरमा): नवलशाही थाना क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने अफरा-तफरी मचा दी। हाथियों का झुंड कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर थाना भवन के समीप पहुंच गया और वहां लगी बैरिकेडिंग को तोड़-फोड़ डाला। जानकारी के अनुसार बीती रात अचानक हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया और थाना परिसर में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। स्थिति को भांपते हुए नवलशाही थाना के एसआई रवि प्रकाश पंडित ने सूझबूझ दिखाते हुए डंडे में आग जलाकर और पटाखे फोड़कर हाथियों को बाहर खदेड़ा।

इसी दौरान एक हाथी एक वाहन से टकरा गया, हालांकि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर पटाखे फोड़कर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। लगातार हाथियों के उत्पात से परेशान स्थानीय लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी आबादी वाले क्षेत्र में आ रहे हैं और लोगों की जान-माल को खतरा बढ़ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *