मन की बात में गूंजी सीतामढ़ी की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल, पीएम मोदी की सराहना पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में बिहार के सीतामढ़ी जिले की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल की सराहना की। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से तैयार की जा रही सिटिंग

मन की बात में गूंजी सीतामढ़ी की 'वेस्ट टू वेल्थ' पहल, पीएम मोदी की सराहना पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार
Advertisement

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में बिहार के सीतामढ़ी जिले की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल की सराहना की। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से तैयार की जा रही सिटिंग बेंच को पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल’ की अवधारणा को व्यवहार में उतारने का प्रेरक मॉडल है।

पटना के जक्कनपुर स्थित भगवान उत्सव हॉल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री द्वारा सीतामढ़ी के प्रयासों का उल्लेख किए जाने को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के नवाचारों, स्थानीय उपलब्धियों और सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे समाज को नई प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में प्लास्टिक कचरे से बनाई जा रही पर्यावरण अनुकूल, मजबूत और टिकाऊ सिटिंग बेंच बिहार की नवाचार क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बिहार के पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को और व्यापक स्तर पर बढ़ावा देगी। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए सरकार सतत प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की सांस्कृतिक विरासत, नवाचारों और सकारात्मक पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से प्रदेशवासियों का उत्साह और बढ़ेगा तथा राज्य सतत विकास की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *